विद्युत उपभोक्ताओं को रजिस्टर्ड व्हाट्सअप पर मिलेगा बिल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के लिए उनके रजिस्टर्ड व्हाट्सअप नंबर पर बिजली बिल प्रदान करने की सुविधा शुरू कर दी गयी है। कोविड-19 संक्रमण के मद्देनज़र उपभोक्ताओं को ज़्यादा से ज़्यादा ऑनलाइन तकनीक द्वारा बिल प्रदान किया जाने का निर्णय लिया गया है| उपभोक्ताओं को उनके रजिस्टर्ड What…
भापुसे के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना
राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार श्री योगेश चौधरी पुलिस महानिरीक्षक योजना को पुलिस महानिरीक्षक विशेष पुलिस शाखा भोपाल और श्री अविनाश शर्मा पुलिस महानिरीक्षक आपदा प्रबंधन एवं होमगार्ड को पुलिस महानिरीक्षक योजना पुलिस मुख्यालय …
प्रमुख सचिव श्री मनु श्रीवास्तव को अतिरिक्त प्रभार
राज्य शासन ने प्रमुख सचिव, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव को वर्तमान कार्यों के साथ प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। उप सचिव लोक निर्माण श्री अनिल खरे अपने वर्तमान दायित्व के साथ पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन के कार्यपालक संचालक का कार्य भी देखेंगे। सामान्य…
साहित्य अकादमी के कार्यक्रम स्थगित
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित किये जाने और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप एहतियाती कदम के तौर पर  मार्च माह में साहित्य अकादमी की ओर से किये जाने वाले कार्यक्रम स्थगित किेये गये हैं। संस्कृति विभाग की अकादमी द्वारा दिनांक 24 से 26 मार्च की अवधि में होन…
अभय तिवारी बने मध्यप्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष
राज्य शासन द्वारा श्री अभय तिवारी को मध्यप्रदेश युवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष अथवा आगामी आदेश, जो भी पहले हो, के लिये की गई है।
डॉ. प्रतिमा यादव की प्रतिनियुक्ति अवधि में एक वर्ष की वृद्धि
राज्य शासन ने पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ में संचालक डॉ. प्रतिमा यादव की प्रतिनियुक्ति अवधि में एक वर्ष की वृद्धि की है। डॉ. यादव की प्रतिनियुक्ति अवधि 19 मार्च, 2020 को समाप्त हो रही थी। अब डॉ. यादव 20 मार्च, 2021 तक संचालक के पद पर बनी रहेंगी।